{"_id":"6a4d54e94fccc49c4b09bb5f","slug":"partnership-between-svsu-kurukshetra-university-and-manav-rachna-palwal-news-c-24-1-pal1008-125756-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एसवीएसयू, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और मानव रचना की साझेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एसवीएसयू, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और मानव रचना की साझेदारी
विज्ञापन
स्किल इको सिस्टम मजबूत होगा, युवाओं को मिलेगा सीधा फायदा
तीनों विश्वविद्यालय करेंगे स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज
इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना में भी होगा आपसी सहयोग
संवाद न्यूज एजेेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्ट्डीज के साथ एमओयू किया है। तीनों संस्थानों की यह साझेदारी रिसर्च और इनोवेशन के साथ- साथ स्किल इको सिस्टम को मजबूत करेगी। मंगलवार को कुरुक्षेत्र में प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा और मानव रचना विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इस साझेदारी से प्रदेश का स्किल इको सिस्टम मजबूत होगा और इसका सीधा फायदा युवाओं को मिलेगा। कुलगुरु ने कहा कि इस समझौते से तीनों संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा फैकल्टी को भी लाभ होगा। तीनों संस्थान न केवल स्टूडेंट्स एक्सचेंज कर सकेंगे बल्कि फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा।
कुलसचिव सुमन वशिष्ठ
ने बताया कि इंक्यूबेशन सेंटर विकसित करने में तीनों की भागीदारी रहेगी। साझा रिसर्च प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ेंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्ट्डीज मिल कर एमए इन पब्लिक पॉलिसी भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विदेशों में काम करने की अपार संभावनाएं
जापान और इटली सहित कई देशों में वृद्धों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता है, जहां भारतीय युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विदेशी भाषाएं, विशेषकर जापानी, जर्मन और फ्रेंच सीखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ भाषा कौशल जुड़ जाने पर वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर कई गुना बढ़ जाते हैं।