फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Panchayat to implement the decisions of the Mahapanchayat

Palwal News: महापंचायत के निर्णयों को लागू करने के लिए पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Panchayat to implement the decisions of the Mahapanchayat
नौ गांवों के लोगों को बुलाकर बनेगी गांव स्तरीय कमेटियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पलवल जिले के गांव मंडकोला में आयोजित 52 पालों की महापंचायत में लिए गए समाज सुधार के निर्णयों को धरातल पर लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में नूंह जिले के गांव आलदोका स्थित देव फार्म में 20 सितंबर को पंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत की तैयारियों को लेकर बुधवार को युवाओं की बैठक हुई, जिसमें आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में बिहारी देशवाल, बिजेंद्र सरपंच, जितेंद्र, प्रवीन, महेंद्र देशवाल, विनोद मास्टर, राहुल सौरोत और सतन देशवाल सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि पंचायत में आसपास के गांवों के लोगों को शामिल कर महापंचायत में लिए गए निर्णयों को लागू करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार पंचायत में आलदोका, किरा, छछेड़ा, छपेड़ा, कुर्थला, पोंड़री, बैंसी, खेडली दौसा, कुतुबगढ़ और मैलावास के ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा। ग्रामीणों से सुझाव लेने के बाद समाज सुधार के फैसलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed