{"_id":"6830c1431225fe6803054e04","slug":"palwal-will-become-an-arena-for-wrestlers-600-wrestlers-from-25-states-will-show-their-strength-palwal-news-c-24-1-as11003-114762-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पलवल बनेगा पहलवानों का अखाड़ा, 25 राज्यों के 600 धुरंधर दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पलवल बनेगा पहलवानों का अखाड़ा, 25 राज्यों के 600 धुरंधर दिखाएंगे दम
विज्ञापन
जिले में पहली बार होगी नेशनल अंडर-17 रेसलिंग चैंपियनशिप, प्रतियोगिता का उद्घाटन विपुल गोयल व गौरव गौतम करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में पहली बार नेशनल अंडर-17 रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 25 से 27 मई तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन और भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के 25 राज्यों से करीब 600 पहलवान भाग लेंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम संयुक्त रूप से करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू, ओलंपिक में भाग ले चुके पहलवान आदि भी मौजूद रहेंगे।
प्रतियोगिता में सब-जूनियर अंडर-17 बॉयज फ्री स्टाइल, गर्ल्स फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल में मुकाबले होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। भारतीय कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष दर्शन लाल ने बताया कि इससे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। चेयरमैन सुंदर पहलवान ने पलवल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन को गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
तीन दिवसीय कुश्ती का शेड्यूल
25 मई को बॉयज फ्री स्टाइल में 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलो भारवर्ग के मुकाबले होंगे।
26 मई को महिला वर्ग में 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलो भारवर्ग के मुकाबले होंगे।
27 मई को ग्रीको रोमन स्टाइल में 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलो भारवर्ग के मुकाबले होंगे।

चैंपियनशिप से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर परिषद के कर्मचारी स्टेडियम की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर चुके हैं। इंडोर स्टेडियम के अंदर जहां कुश्ती मुकाबले होंगे, वहां विशेष रूप से सफाई की जा रही है। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर के बाहर के हिस्सों की भी सफाई की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। प्रतियोगिता के लिए आवश्यक कुश्ती मैट भी स्टेडियम में पहुंच चुकी है। आयोजन के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। स्टेडियम तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी साफ सफाई का काम जारी है।

पलवल में राष्ट्रीय स्तर का मुकाबला होना अच्छी बात है। बच्चों कुश्ती देखेंगे तभी इस खेल से जुड़ेंगे।– यतिन गोयल, खिलाड़ी
यह एक अच्छी पहल है। पलवल में ऐसे और आयोजन होने चाहिए। इन मुकाबलों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगा। – चैतन्य गर्ग, खिलाड़ी