फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Paddy crop fell due to rain, fear of heavy loss, farmers demand compensation from administration

बारिश से गिरी धान की फसल, भारी नुकसान का अंदेशा, किसानों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग

Sun, 17 Oct 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop fell due to rain, fear of heavy loss, farmers demand compensation from administration
गांव बडौली में बारिश के बाद गिरी धान की फसल। - फोटो : Palwal
पलवल। जिले में रविवार दोपहर को हुई बारिश से धान और कपास की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी पकी धान की फसल पूरी तरह से गिर गई है। इससे दाना खेत में झड़ जाएगा। अब गिरी धान की फसल की कटाई करने के लिए मजदूर भी नहीं मिलेंगे। कंपाइन से कटवाने में भी काफी परेशानी होगी। फसल गिरने से किसानों को भारी नुकसान होने का अंदेशा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

जिले के अंदर धान की फसल की कटाई जोरों पर हैं। कुछ क्षेत्रों में कटाई हो चुकी है तथा फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। धान की 1121 किस्म की कटाई देरी होती है। इसलिए अभी काफी फसल खेतों में खड़ी हुई है। दो दिन पहले कृषि विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई थी। शनिवार रात को मौसम का मिजाज बदल गया और हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। रविवार दोपहर को अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से धान की पकी फसल पूरी तरह से गिर गई। इससे फसल में भारी नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन

रविवार को हुई बारिश से फसल में काफी नुकसान हुआ है। फसल पूरी गिर गई है। बाली भारी होने की वजह से अब फसल दोबारा खड़ी नहीं होगी, जिससे नुकसान होगा। कटाई आने में अब समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मबीर लुलवाड़ी, किसान
फसल पककर तैयार थी, केवल कटाई की तैयारी थी। लेकिन, बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। कपास अभी खिलनी शुरू हुई थी, उसमें भी नुकसान होगा। सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

- भगवत नांगल ब्राह्मण, किसान
रविवार को हुई बारिश से किसानों को करीब 20 फीसदी नुकसान होगा। धान की फसल गिरने से दाना झड़ जाएगा तथा कटी हुई फसल भीगने से झड़ाई नहीं हो पाएगी। कपास की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। क्योंकि, अभी कपास खिलना शुरू हुुआ था। धान की फसल की कटाई में भी देरी होगी।
- डॉ. महावीर मलिक, कृषि विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed