फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   online shopping overcome electronics market

महंगाई व आनलाइॅन खरीदारी पड़ रही इलेक्ट्रानिक्स बाजार पर भारी

Sat, 30 Oct 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
online shopping overcome electronics market
पलवल। महंगाई की मार इस बार इलेक्ट्रानिक्स सामान पर भी पड़ रही है। दिवाली नजदीक होने के बाद भी इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकानें खाली पड़ी हैं। व्यापारी ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं। दिवाली के पांच दिन शेष हैं, लेकिन बाजारों में बिल्कुल भी रौनक दिखाई नहीं दे रही है। उन्हें उम्मीद है कि शायद धनतेरस से एक दिन पहले इलेक्ट्रानिक्स सामान की कुछ बिक्री हो जाए। इलेक्ट्रानिक्स सामान पर छूट देने के बाद भी ग्राहक दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी पहले कोरोना फिर महंगाई की मार से परेशान नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि यदि महंगाई इसी तरह से बढ़ती रही तो उनका व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। आज हर व्यापारी कर्ज में डूबा हुआ है। दिवाली पर व्यापार बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी अब खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीद भी पड़ रही बाजार पर भारी
ऑनलाइन खरीद भी इस बार बाजारों पर भारी पड़ रही है। इसके चलते ग्राहक बाजारों में कम दिखाई दे रहे हैं। दूसरा ऑनलाइन साइटों पर हर सामान पर दी जा रही छूट को देख लोग वहीं से सामान मंगवा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों का काम पूरी तरह से चौपट हो रहा है। व्यापारियों मानना है कि ऑनलाइन खरीदारी उनके काम पर बड़ा असर डाल रही है। व्यापारी इस बारे में स्थानीय लोगों को भी ऑनलाइन खरीदारी न करने के लिए जागरूक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर कुछ नया खरीदते हैं, लेकिन महंगाई इतनी अधिक बढ़ गई है कि खरीदारी करना मुश्किल हो रहा है। दिवाली ठीक से मना ली जाए, इतना ही बहुत है। ऐसे में कुछ नया खरीदने की सोचना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीके चौहान, पलवल
मैंने दिवाली को देखते हुए काफी सामान इलेक्ट्रानिक्स का मंगवा कर रखा था। कुछ तो महंगाई और कुछ आनलॉइन खरीद के चलते व्यापार घाटे में है। कुछ बिक्री की उम्मीद केवल धनतेरस पर ही कर सकते हैं।
- जितेंद्र तेवतिया, प्रधान इलेक्ट्रानिक्स एसोसिएशन पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed