फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   one woman killed by her husband for dowery

विवाहिता की दहेज के लिए गला दबाकर की हत्या

Sat, 01 Jun 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
one woman killed by her husband for dowery
मृतका सविता का फाइल फोटो - फोटो : Palwal
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है। शहर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि रामनगर निवासी बिल्लू ने शिकायत दी है कि उन्होंने अपनी बेटी सविता की शादी वर्ष 2013 में हुडा सेक्टर-दो निवासी मनीष के साथ की थी। पिछले दो-तीन वर्ष से सविता को मनीष, सास शीला व ससुर लालाराम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे व कई बार मारपीट भी की थी। जिनको सामाजिक तौर पर कई बार समझा दिया गया था। लेकिन मनीष व उसकी मां शीला व पिता लालाराम अपनी आदतों से बाज नहीं आए। इस कारण सितंबर वर्ष 2018 में एक लाख 80 हजार रुपये सविता के सुसराल पक्ष वालों के एकाउंट में ट्रांसफर भी कर दिए लेकिन दहेज के लालची अपनी आदतों से बाज नहीं आए। शनिवार सुबह पीड़ित को पड़ोसी द्वारा सूचना मिली की आपकी बेटी सविता के साथ कुछ बुरा हुआ है। जिस पर पीड़ित अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि वहां पुलिस पहले से ही मौजूद है और उसकी बेटी सविता मृत पड़ी हुई थी। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की हत्या मनीष, शीला व लालाराम ने दहेज के चलते गला दबाकर की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed