फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   One of the two friends injured in a road accident dies, case registered

Palwal News: सड़क हादसे में घायल दो दोस्तों में से एक की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
One of the two friends injured in a road accident dies, case registered
दूसरे का चल रहा इलाज, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन



पलवल। जिले में नेशनल हाईवे-19 पर सराय गांव के पास 29 जून को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए थे। घायलों में से एक दोस्त की शुक्रवार को मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे दोस्त का इलाज चल रहा है। पुलिस नेआरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी व चालक की तलाश शुरू कर दी है।


मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के कुहेरे गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है। राहुल और उसका दोस्त विजय गुरुग्राम में काम करते थे। राहुल मकानों में रंग-रोगन का काम करता था, जबकि विजय बिजली फिटिंग का काम करता था। 29 जून को दोनों बाइक से गुरुग्राम से विजय की बहन के ससुराल जा रहे थे। इस दौरान सराय गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। राहुल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जबकि विजय को मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 4 जुलाई को इलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया, जबकि विजय का इलाज जारी है। मृतक राहुल के भाई विनोद की शिकायत पर मुंडकटी थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के बाद भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed