{"_id":"6aa1803feb2fa3b3fa0d51a5","slug":"one-day-national-workshop-on-the-procurement-and-marketing-support-pms-scheme-palwal-news-c-23-1-lko1064-105603-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (पीएमएस) योजना पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (पीएमएस) योजना पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के आईआईएलएम विश्वविद्यालय में एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी खरीद एवं विपणन के अवसरों
फोटो
ग्रेटर नोएडा। आईआईएलएम विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (पीएमएस) योजना पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) की पहल पर एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय (डीएफओ), ओखला के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में 150 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी मेधा रुपम ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में उद्योग, परिधान और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में एमएसएमई को सरकारी योजनाओं और बाजार के अवसरों से जोड़ना जिले के औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभा सकता है।