{"_id":"6904f66189d0586f060aa464","slug":"one-crore-rupees-fraud-case-filed-against-eight-people-palwal-news-c-24-1-gr11004-118939-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एक करोड़ की धोखाधड़ी, आठ के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एक करोड़ की धोखाधड़ी, आठ के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 31 Oct 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
- फर्जी एग्रीमेंट कर भूमि की खरीद फरोख्त में लगाया गलत एग्रीमेंट, आर्थिक अपराध शाखा कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। भूमि खरीद-फरोख्त के मामले में गलत तरीके से एग्रीमेंट कर एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने ऊटावड़ थाना में आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि दिल्ली स्थित लाजपत नगर निवासी वरुण आहूजा ने पुलिस को शिकायत दी। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने इस मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच के बाद मलाई निवासी लुकमान, इरशाद (दोनों सगे भाई), कासिम चौधरी एवं बिस्मिल्लाह चौधरी (पति-पत्नी) निवासी मलाई, राकेश निवासी वार्ड नंबर 11 हथीन, कर्ण निवासी जैनपुर, सुनील निवासी कलसाड़ा एवं सुनील कुमार निवासी उजीना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी जगवती ने बताया कि कई आरोपियों ने गांव मलाई में भूमि होने का दावा कर एग्रीमेंट कराए। इन एग्रीमेंट के आधार पर पीड़ित पक्ष से एक करोड़ रुपये से अधिक ले लिए। जिस भूमि के एग्रीमेंट कराए गए, वह भूमि आरोपियों के पास राजस्व रिकॉर्ड में नहीं पाई गई। इस कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाई। जांच अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।