फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nursing college to open in Hathin area: Mohd. Israel

हथीन क्षेत्र में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज : मो. इसराइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Nursing college to open in Hathin area: Mohd. Israel
हथीन । स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि हथीन क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज खुलवाया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। कॉलेज के लिए कई स्थानों पर भूमि उपलब्ध हैं। जनगणना का कार्य सम्पन्न होने के बाद उटावड को विकास खण्ड मुख्यालय का दर्जा दिलाया जाएगा। मुख्यालय पर बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालय खोले जाएंगें। विधायक ने शुक्रवार को हथीन के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा भवन में मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उटावड पॉलीटेक्निक कॉलेज को इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा दिया जाएगा। कॉलेज का नाम अमर शहीद दादा बाहड़ के नाम पर रखा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र के गांव मानपुर में दो वर्षों से राजकीय महिला कॉलेज की कक्षाएं लग रही हैं। कॉलेज के लिए आरक्षित भूमि पर अभी तक भवन निर्माण शुरू नही हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि उपमण्डल मुख्यालय हथीन में महिला कॉलेज की स्थापना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article