{"_id":"67e6e99e5a9f85a80e03ef20","slug":"notification-issued-to-include-village-bedha-patti-gadhi-patti-in-municipal-council-palwal-news-c-24-1-as11003-113110-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गांव बेढ़ा पट्टी-गढ़ी पट्टी को नगर परिषद में शामिल करने की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गांव बेढ़ा पट्टी-गढ़ी पट्टी को नगर परिषद में शामिल करने की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
-वर्षों पुरानी मांग को प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने से दोनों गांवों में विकास को मिलेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्षेत्र के गांव गढ़ी पट्टी व बेढ़ा पट्टी को नगर परिषद में शामिल करने की विधायक हरेंद्र रामरतन की घोषणा को शुक्रवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास गुप्ता ने मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी कर दी। गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी इस मांग को प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार और विधायक हरेंद्र रामरतन का धन्यवाद किया। अधिसूचना जारी होने से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
दरअसल, शहर की नगर पालिका को नगर परिषद में बदलने के लिए प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के गांव बेढ़ा पट्टी व गढ़ी पट्टी को नगर परिषद में तो शामिल कर लिया था, लेकिन ग्रामीण विकास योजनाओं और सरकारी लाभों से वंचित थे। इस मुद्दे को विधायक हरेंद्र रामरतन ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गांवों के विकास को ध्यान में रखते हुए यह मंजूरी दी। विधायक हरेंद्र रामरतन ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद परिषद की सीमा में शामिल गांवों में तेजी से विकास कार्य होंगे। इनमें सीवर, पेयजल आपूर्ति, बिजली, पार्क, स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, सरकारी योजनाओं के लाभ और गांवों की जमीनों के दामों में भी बढ़ोतरी होगी। नगर परिषद में शामिल होने की अधिसूचना जारी होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार और विधायक हरेंद्र रामरतन का आभार व्यक्त किया।