{"_id":"6a79edda51c4a2d2cb052c27","slug":"no-traffic-jams-during-the-show-principal-secretary-palwal-news-c-23-1-lko1064-102865-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड शो के दौरान नहीं लगना चाहिए जाम : प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड शो के दौरान नहीं लगना चाहिए जाम : प्रमुख सचिव
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की त
उत्तर प्रदेश एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन की तैयारियां जांचीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने सोमवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर तैयारियां पूरा करने और प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर यातायात का दबाव अधिक है, उनको चिह्नित कर कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि आयोजन के दौरान जाम न लगे।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर के बीच होगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि ट्रेड शो में देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों, निवेशकों, खरीदारों, प्रतिनिधियों और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर आवागमन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, साइनेज, सूचना व्यवस्था को समय से पूरा कर लिया जाए।