फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No security arrangement in deep ponds

गहरे तालाबों में सुरक्षा प्रबन्ध नही

Wed, 20 Oct 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
No security arrangement in deep ponds
हथीन। समीपवर्ती गांव घुड़ावली में पहाड़ी खनन से बने गहरे तालाबों में सरकार ने आम आदमी विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए हैं। जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है। इन तालाबों में डूबकर अब तक आधा दर्जन बच्चों की मौतें हो चुकी हैं। मानव अधिकार आयोग भी मौतों पर संज्ञान ले चुका है। इसके बावजूद सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। खनन कर खोदे गए ये तालाब कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस तरफ न तो खनन विभाग का ध्यान है और न ही प्रशासन को इसकी चिंता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब खनन ठेकेदारों ने पहाड़ी खोदकर बनाए हैं। खनन ठेकेदार खोदकर संपदा को ले गए। इसके बाद बने गहरे तालाब लोगों के लिए अभिशाप बने हुए हैं। बच्चे तालाबों में उत्सुकतावश चले जाते हैं और डूबकर असामयिक मौत के मुंह में चले जाते हैं। अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। गांव के लोग तालाबों को मौत के तालाब के रूप में मानते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार को तालाबों में सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने चाहिए।
विज्ञापन

सुरक्षा प्रबंध कराने की मांग कई बार की जा चुकी है। खनन विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है हमारी मांग है कि तालाबों के चारों तरफ डौल बनानी चाहिए। तालाबों के चारों तरफ बाउंड्री एवं डूबने का खतरा होने एवं सावधान रहने के बोर्ड लगाने चाहिए। जिससे सब सावधान रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजमल खान, पूर्व सदस्य ब्लॉक समिति व घुडावाली निवासी
तालाबों में सुरक्षा प्रबंध की मांग सरकार से की गई है। वे व्यक्तिगत रूप सभी प्रशासनिक अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। शीघ्र ही इस विषय में खनन मंत्री को ज्ञापन भी दिया जाएगा। गहरे तालाब होने से बड़ों और बच्चों सभी को गिरने का खतरा बना रहता है।
- हक्कू खान, सचिव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
पिछली सरकार के समय के कार्यकाल में खनन का कार्य हुआ था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा प्रबंध करने के लिए खनन विभाग से संपर्क कर उचित कदम उठाए जाएंगे। लोगों से भी सावधान रहने की अपील की है। साथ ही तालाब से दूर रहने को भी कहा है।

- सूरज पांडे, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन
0
मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। मैं इस बारे में खनन विभाग के अधिकारियों से बात करूंगा। लोगों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। उसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
- लक्ष्मीनारायण, एसडीएम हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed