{"_id":"6ab420fe856ee12a56064f94","slug":"no-drainage-system-roads-in-poor-condition-palwal-news-c-24-1-pal1008-128415-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जल निकासी की व्यवस्था नहीं, रास्ते बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जल निकासी की व्यवस्था नहीं, रास्ते बदहाल
विज्ञापन
रेल बाई पट्टी में खराब रास्ते पर जमा कीचड़ और पानी । संवाद
गांव अली मेव की रेल बाई पट्टी के लोग लंबे समय से से झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहीन। गांव अली मेव की रेल बाई पट्टी के लोग लंबे समय से रास्तों की बदहाली और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पट्टी में कई रास्ते खराब हालत में हैं और बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रास्तों के निर्माण और मरम्मत के साथ-साथ पानी की निकासी के लिए भी स्थायी व्यवस्था की जरूरत है।
ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य रास्ते से जुड़ने वाली गलियों की स्थिति सबसे अधिक खराब है। बारिश होने के बाद इन गलियों में पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। कई स्थानों पर लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण रास्तों पर फिसलन बनी रहती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कीचड़ और फिसलन के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
लोगों के अनुसार जलभराव के कारण गलियों में गंदगी और बदबू की समस्या भी बनी रहती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर और मक्खियां बढ़ने की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से रास्तों की मरम्मत कराने और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
लोगों से बातचीत
रेल बाई पट्टी में रास्तों की स्थिति लंबे समय से खराब है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है। - दीनू
उम्र अधिक होने के कारण कीचड़ और फिसलन वाले रास्तों पर चलना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार संतुलन बिगड़ने से गिर चुके हैं। चोट भी लगी है। - मुबीन
गलियों में एक ही स्थान पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से बदबू की समस्या बनी रहती है। पानी के कारण मक्खी-मच्छर भी बढ़ रहे हैं। - इश्ब
गलियों के रास्तों और पानी निकासी की समस्या के बारे में कई बार संबंधित लोगों को जानकारी दी जा चुकी है। पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। - अब्दुल रहीम