फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No blood bags at Nuh Medical College blood bank

Palwal News: बैग नहीं होने से नूंह मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में खून नहीं, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
No blood bags at Nuh Medical College blood bank
रिजवान खान
विज्ञापन

नूंह। नूंह मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक इन दिनों एक ऐसे संकट से गुजर रहा है, जिसने मरीजों और उनके परिजनों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। विडंबना यह है कि जिले में रक्तदान करने वालों की कोई कमी नहीं है, लेकिन रक्त संग्रह करने के लिए जरूरी ब्लड बैग ही खत्म हो गए हैं। पिछले करीब दस दिनों से ब्लड बैंक में ब्लड बैग उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण हर रोज आने वाले दर्जनों रक्तदाता बिना रक्तदान किए ही वापस लौटने को मजबूर हैं।



वित्त वर्ष 2025-26 में मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में लगभग 6300 लोगों ने रक्तदान किया। औसतन हर दिन 30 से अधिक लोग रक्तदान करने पहुंचते थे और करीब 25 मरीजों को जरूरत के अनुसार रक्त उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन, अब हालात ऐसे हैं कि न तो नया रक्त संग्रह हो पा रहा है और न ही जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल पा रहा है। गुरुवार को ब्लड बैंक के चार्ट पर चिंताजनक स्थिति नजर आई। चार्ट के अनुसार ब्लड बैंक पूरी तरह से खाली है। किसी भी ग्रुप का ब्लड नहीं है।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिर पर, लेकिन नहीं मिला खून
महिला मरीज के साथ आई मजीदन की आंखों में चिंता साफ दिखाई दी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू की डिलीवरी होनी है और डॉक्टरों ने जरूरत पड़ने पर रक्त की व्यवस्था रखने को कहा है। जब वे ब्लड बैंक पहुंचीं तो वहां रक्त उपलब्ध न होने की बात कहकर मना कर दिया गया। मजीदन का कहना है कि अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस मुश्किल समय में रक्त की व्यवस्था कहां से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी तरह ऑर्थो विभाग में भर्ती एक मरीज के भाई वकील ने बताया कि उनके भाई के पैर का ऑपरेशन होना है। डॉक्टरों ने पहले ब्लड बैंक से रक्त की व्यवस्था करने को कहा, लेकिन वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। उनका कहना है कि ऑपरेशन सिर पर है और रक्त नहीं मिलने से परिवार बेहद परेशान है।



फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रक्तदान करने वाले लोग तैयार हैं, तब जीवन बचाने वाली इस व्यवस्था में आई यह कमी आखिर कब दूर होगी। हर गुजरते दिन के साथ मरीजों और उनके परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

कोट

ब्लड बैग खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही नए ब्लड बैग उपलब्ध हो जाएंगे और ब्लड बैंक की सेवाएं सामान्य हो सकेंगी। -डॉ. मुकेश, डायरेक्टर, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed