फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   New momentum for development in the district; several public welfare projects launched in Ward-10.

Palwal News: जिले में विकास को नई रफ्तार, वार्ड-10 में कई जनहित परियोजनाओं का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
New momentum for development in the district; several public welfare projects launched in Ward-10.
सड़क, नाली, संपर्क मार्ग और सामुदायिक भवन सहित कई परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
नगर परिषद के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में सोमवार को पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इन विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में ओबीसी सामुदायिक भवन, सड़कों एवं नालियों का निर्माण, विभिन्न मोहल्लों की गलियों का विकास और सरकारी स्कूल से विभिन्न मार्गों तक संपर्क मार्ग का निर्माण शामिल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि पलवल क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि वार्ड-10 में शुरू किए गए विकास कार्यों के पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास की इस गति को गांवों और शहरों तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले को आधुनिक और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, पार्षद अनुज शर्मा, संतराम सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article