{"_id":"68278561cf284898240eb896","slug":"more-than-20-miscreants-attacked-a-family-with-sticks-and-rods-palwal-news-c-24-1-as11003-114577-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 20 से अधिक बदमाशों का लाठी-डंडों व रॉड से परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 20 से अधिक बदमाशों का लाठी-डंडों व रॉड से परिवार पर हमला
विज्ञापन
हसनपुर के नाई नगला गांव का मामला, चार लोग घायल, मामला दर्ज
होडल। थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव नाई नगला में 13 मई की शाम करीब 7 बजे 20 से अधिक बदमाशों ने लाठी-डंडों व रॉड लेकर घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित गौरव निवासी नाई नगला ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर मनोहरी, किशनलाल व दौलत, भीम सिंह, राकेश, हरकेश, रमन, कल्लू, विनोद, कृष्ण, सचिन, मन्नू, प्रदीप, राम सिंह, भूरा, अजय, इंद्राज, पवन, गौरव, अरुण सहित कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनकी पत्नी संजू के कपड़े फाड़े और गले से सोने का मंगलसूत्र व कानों से कुंडल लूट लिए। शोर सुनकर जब मोहल्ले और पड़ोस के लोग पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी ईंटों और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसके दादा हरबल के सिर में गंभीर चोट आई, वहीं चाचा राकेश के सिर व हाथ में भी गंभीर चोट लगी है। उसके गले से भी सोने की चेन तमंचे के बल पर लूट ली गई।
पीड़ित ने बताया कि पूरे परिवार ने घर में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चार लोगों की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई है। पुलिस महिला से छेड़छाड़ समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई है। सबूत मिलने पर इसके आधार पर केस में धाराएं जोड़ी जाएंगी।