फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   misdeed with A girl on pretext of giving her work in a film she ate poison and died in faridabad

'डर्टी' डायरेक्टर: हीरोइन बनाने ले गया मुंबई, कई बार बनाए संबंध; की धंधे में धकेलने की कोशिश: युवती ने दी जान

Fri, 27 Jun 2025 06:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 06:58 PM IST
सार

युवती का ये भी आरोप था कि 4 अप्रैल को राज आर्य व महिला आरोपी गोरेगांव वेस्ट मुंबई ले गए थे वहां पर धीरज रेजिडेंसी में 11 अप्रैल को सुबह 4 बजे दुष्कर्म किया गया। आरोपी ब्लैकमेल करके देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहते थे। 

विज्ञापन
misdeed with A girl on pretext of giving her work in a film she ate poison and died in faridabad
फिल्म में हीरोइन बनाने ले गया मुंबई, वहां किया दुष्कर्म - फोटो : Meta AI

विस्तार

फिल्मों में काम दिलाने का सपना दिखाकर युवती से शोषण करने का मामला सामने आया है। पलवल क्षेत्र निवासी एक कथित फिल्म डायरेक्टर ने मुंबई में हीरोइन बनाने का झांसा देकर एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम कराने की बात कहकर भरोसा दिलाया। इसके बाद मुंबई ले जाकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बदनामी के डर से परेशान होकर गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। 

विज्ञापन

डायरेक्टर ने लगाया मारपीट करने का आरोप
युवती की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार देर रात युवती को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नीलम पुल के पास स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। खास बात ये है कि इस घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने युवती के परिजनों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और लूटपाट करने का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में युवती की मां को एक दिन के लिए गिरफ्तार किया गया था। जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। घटना की जांच पलवल कैंप पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
आईएमटी क्षेत्र की रहने वाली 20 साल की युवती ने कैंप पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 02 जनवरी 2025 को पलवल के ओमेक्स सिटी निवासी राज आर्य और एक अन्य महिला आरोपी ने मुंबई में साबुन के विज्ञापन में काम करवाने का झांसा देकर अपने घर पर ले आए थे। आरोप है कि 17 फरवरी को राज आर्य और महिला आरोपी ने रात करीब नौ बजे कैंप पलवल में अपने ऑफिस पर ले गए थे। वहां पर महिला आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। नशे की हालत हो गई तो राज आर्य छेड़छाड़ करने लगा। उनका विरोध किया तो राज आर्य ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला आरोपी ने हाथ पकड़ कर वीडियो बना ली थी और फोटो भी खींच लिए। धमकी दी गई कि यदि तुमने किसी को बताया तो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। 

विज्ञापन

मुंबई में सुबह चार बजे किया दुष्कर्म
युवती का ये भी आरोप था कि 4 अप्रैल को राज आर्य व महिला आरोपी गोरेगांव वेस्ट मुंबई ले गए थे वहां पर धीरज रेजिडेंसी में 11 अप्रैल को सुबह 4 बजे दुष्कर्म किया गया। आरोपी ब्लैकमेल करके देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहते थे। कैंप पलवल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र करने, छेड़छाड़ करने, विवाह करने के लिए मजबूर और दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत 13 जून को केस दर्ज किया था।

राज आर्य ने भी करा रखा है केस दर्ज
आरोपी राज आर्य ने युवती, उसकी मां समेत अन्य कई लोगों पर मडकौला पुलिस चौकी में 4 जून को केस दर्ज कराया था। जिसमें आरेाप लगाया है कि युवती उनकी पत्नी के साथ काम कर चुकी है। दोनों एक दूसरे को जानते पहचानते हैं। युवती ने किसी काम से पत्नी से एक लाख रुपये उधार ले रखा था। युवती को करीब ढाई तीन साल से जानते थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। राज का आरोप है कि 31 मई को युवती ने फोन कर उन्हें अपने घर बुलाया। वहां उसकी मां, मौसी समेत अन्य लेाग थे। उन लोगों ने दोनों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। पति-पत्नी के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने उनके साथ लूटपाट भी की। नकदी व मोबाइल फोन आदि लूट लिए। इस पर मंडकौला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

बदनामी के डर से खाया जहरीला पदार्थ
मृतका की मां का कहना है कि बेटी बदनामी के डर से परेशान होकर गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में पहले ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर देर रात रेफर कर दिया गया। परिजन युवती को लेकर नीलम पुल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इस मामले में कैंप पलवल थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि घटना की जांच जारी है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मंडकोला चौकी के एसआई के खिलाफ की शिकायत
मृतक की मां ने पुलिस अधिक्षक को मंडकोला पुलिस चौकी के एसआई सचिन के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पीड़िता के अनुसार, पुलिस कर्मियों ने उनकी बेटी को बिना महिला कॉन्स्टेबल की मौजूदगी में चौकी बुलाया और कई घंटों तक बैठा कर रखा। इस दौरान युवती की तबीयत बिगड़ने पर भी उसे मेडिकल सहायता नहीं दी गई। इसके बाद बिना महिला कांस्टेबल के बिना ही पुलिस गाड़ी में बैठाकर हथीन कोर्ट लेकर चले गए। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि रास्ते में एएसआई सचिन ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और डराया धमकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed