{"_id":"6830c0ecc7271da9520790ec","slug":"miscreants-entered-the-house-and-attacked-the-woman-with-an-axe-palwal-news-c-24-1-as11003-114770-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर फरसे से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला पर फरसे से किया हमला
विज्ञापन
गांव सौन्दहद की घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। गांव सौन्दहद में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला पर लाठी-डंडों व फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर पहुंचे गांव के निवासियों ने महिला को बदमाशों से बचाया। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत मुंडकटी थाना पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 18 मई की रात लगभग दस बजे की है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गांव निवासी पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत ने उसके घर के सामने बनी गली को उखाड़कर दोबारा बनवाने के लिए मिस्त्री और मजदूर लगाए थे। उसी दौरान गांव के इन्द्रराज, जगदीश और नत्थी ने रास्ता रुकवा दिया, जिस पर कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में शेखर, अशोक, राहुल, सुमित, संजू, लंबू, भोले, इंद्राज, गजराज, रवि, अंशुल सहित अन्य बदमाश हथियारों से लैस होकर पीड़िता के घर में घुस आए।
आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चुन्नी से गला घोंटने की कोशिश की। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, इसके बाद अन्य लोग भी आ गए। इसी दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडे, फरसा आदि से हमला कर दिया। बाद में गांव के अन्य लोगों ने महिला को हमलावरों से बचाया। घटना के बाद जाते समय आरोपियों ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।