फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Minar Gate lost its existence due to the negligence of administration and encroachment

Palwal News: प्रशासन की लापरवाही और अतिक्रमण से बीच गुम हो गया मीनार गेट का अस्तित्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Minar Gate lost its existence due to the negligence of administration and encroachment
रेहड़ी-पटरी वालों ने फुटपाथ पर तो दुकानदारों ने सड़क पर कर रखा है कब्जा, राहगीरों का पैदल निकलना भी हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल शहर में अतिक्रमण करने वालों की मनमानी शहर वासियों पर भारी पड़ रही है। पूरे शहर में बाजार हो या फिर सड़के सब जगह दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। आलम यह है कि आप शहर के बाजारों में पैदल भी नहीं निकल सकते है। मीनार गेट, जो कभी शहर की ऐतिहासिक और भौगोलिक पहचान का प्रतीक था, आज अतिक्रमण और अव्यवस्था की जकड़न में फंसकर सिर्फ जाम का प्वाइंट बन चुका है। प्रशासन के लापरवाही और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण मीनार गेट का अस्तित्व खो गया है।

शहर का प्रमुख रोड होने के साथ-साथ सिविल अस्पताल, बाजार, फायर ब्रिगेड कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के लिए रास्ता यही से होकर गुजरता है, लेकिन सड़कों पर रखा दुकानदारों का सामान, फल-फूल की रेहड़ियां, इधर-उधर खड़े निजी वाहन और अतिक्रमण ने इस क्षेत्र को रोजमर्रा की जाम की समस्या का पर्याय बना दिया है।
विज्ञापन

आगरा चौक से मीनार गेट तक जाने वाले रास्ते में सड़क, फुटपाथ और नाले तक अतिक्रमण की चपेट में हैं। दुकानदारों ने दुकान के सामान को फुटपाथ तक फैला रखा है, जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रेहड़ी-पटरी वाले सड़क के दोनों तरफ कब्जा जमाए हुए बैठे रहते हैं। वहीं, जहां-तहां खड़े निजी वाहन जाम की स्थिति को और गंभीर बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई से पहले बता देते हैं अधिकारी, हम हटा लेते हैं सामान
मीनार गेट के पास फल की दुकान लगाने वाले दौलत पंचाल ने बताया जब भी नगर परिषद वाले अतिक्रमण हटाने आने वाले होते हैं, हमें पहले ही पता चल जाता है। हमलोग फौरन सामान हटा लेते हैं और अधिकारी के जाने के बाद दुकान फिर से सजा लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को समय-समय पर अभियान चलाना चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि वह नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए जाएं ताकि सड़कों पर अतिक्रमण कम हो।
--------------------------------------------

जाम में अग्निशमन वाहन फंसा, यातायात ठप
पलवल। पुरानी जीटी रोड पर कमेटी चौक से आगरा चौक के बीच विशेष रूप से मीनार गेट के आसपास, सड़क पर भारी अतिक्रमण ने एक बार फिर गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। बुधवार को मीनार गेट के पास गलत तरीके से खड़ी एक कार के कारण अग्निशमन विभाग का वाहन लगभग आधे घंटे तक एक ही स्थान पर फंसा रहा। इस घटना से सड़क पर भारी यातायात जाम हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने चिंता जताई है कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आपातकालीन स्थिति में समय पर पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि यदि आग लगने की कोई आपात स्थिति होती है तो इस तरह के जाम के कारण हम समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे। अधिकांश समय यातायात में ही व्यतीत हो जाता है। अग्निशमन विभाग ने भी इस मुद्दे को कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क किनारे अवैध पार्किंग, दुकानों का अतिक्रमण और अनियंत्रित भीड़ इस समस्या को और गंभीर बना रही है। अग्निशमन विभाग ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संवाद


-------------------------------------------------


कई लोग अपनी निजी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर बाजार चले जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है। कई बार तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तक फंस जाती हैं। – मनोहर लाल


सभी दुकानदारों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा है। इससे आम नागरिकों को चलने में परेशानी होती है। –प्रेम कुमार

ऑटो और ई-रिक्शा वाले सड़क पर ही वाहन खड़ी कर देते हैं, जिसके कारण दिन भर जाम लगा रहता है। – बृजेश कुमार
--------------------------------------
विभाग समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है। एक हफ्ते पहले ही अतिक्रमण हटाया गया था, फिर से अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील है कि दुकान का सामान फुटपाथ पर नहीं रखें, अगर रखते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।– मनीषा शर्मा, डीएमसी, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed