फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Micro ATM sitting at home getting pension

माइक्रो एटीएम से घर बैठे मिल रही पेंशन

Tue, 12 Apr 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 12 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Micro ATM sitting at home getting pension
पेंशन

 सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पेंशन लेने वाले बुजुर्गों का सहारा बन रहा है। इसके लिए बैंक कर्मी माइक्रो एटीएम से बुजुर्गों को घर बैठे पेंशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। बैंक का 550 गांवों तक इस माइक्रो एटीएम को पहुंचाने का लक्ष्य है, जबकि 160 गांवों में सुविधा शुरू की जा चुकी है। गांव बामनीखेड़ा में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की 612 वीं शाखा का आरंभ करते हुए बैंक के चेयरमैन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि पेंशनधारकों के लिए बैंक द्वारा माइक्रो एटीएम शुरू किया गया है। बैंक एजेंट गांवों में जाकर मशीन से आधार कार्ड व एटीएम को स्वैप करते हैं और पेंशनधारक को गांव में ही पेंशन मिल जाती है। उन्हें बैंक आने की जरूरत नहीं पड़ती। बैंक द्वारा अभी तक 160 गांवों के लिए माइक्रो एटीएम जारी कर दिए गए है। साल के अंत तक 550 गांवों के लिए इन्हें जारी किया जाएगा। एजेंट गांव-गांव जाकर पेंशन बांटेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक की शाखा का निरीक्षण करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की नई नीति के तहत पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में बैंक शाखा खोलने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक प्रदेश में इस वर्ष 30 और नई शाखाएं खोलेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक प्रीत सिंह फौगाट, पलवल बैंक के चीफ मैनेजर परमजीत सिंह, शाखा प्रबंधक सुखविंदर सिंह, निर्मल कुमार नाबार्ड, सरपंच महावीर प्रसाद व ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed