फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mega Health Camp Organized on World Physiotherapy Day

Palwal News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Mega Health Camp Organized on World Physiotherapy Day
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर पांचवी वाहिनी यूपीएसएसएफ सहारनपुर और जामिया हमदर्द के फिजियोथेरेपी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रान-1 स्थित लोहिया एन्क्लेव के कम्युनिटी हाॅल में मेगा हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में जामिया हमदर्द काॅलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के डीन प्रोफेसर डाॅ. शोहरब अहमद के मार्गदर्शन में करीब 25 विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेृतत्व पांचवी वाहिनी सेनानायक डाॅ. एमपी सिंह ने किया। कैंप में करीब 300 लोगों की निशुल्क जांच की गई। डाॅक्टरों ने सर्वाइकल, गठिया, साइटिका, और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों की जांच कर जरूरी सलाह दी। इस मौके पर सेनानायक डाॅ. एमपी सिंह ने स्वास्थ्य और शारीरिक दक्षता के महत्व पर जोर देते हुए सभी को नियमित व्यायाम, योग और स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed