फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Masked miscreants opened fire on Sarpanch's car, case registered

Palwal News: सरपंच की कार पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants opened fire on Sarpanch's car, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। हसनपुर ब्लॉक सरपंच यूनियन के प्रधान व गांव डराना के सरपंच रॉकी की खड़ी कार पर दो नकाबपोश बदमाशों ने अलग-अलग हथियारों से फायरिंग की। घटना उस समय हुई जब सरपंच अपनी कार से उतरकर कस्बे में जिम के अंदर चले गए। घटना के बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। सरपंच पर हमला होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में अन्य गांवों के सरपंच थाना परिसर में एकत्रित हो गए और आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नियत से केस दर्ज करने की मांग करने लगे, लेकिन पुलिस मामले में आनाकानी करने लगी तो सरपंचों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बाद में डीएसपी कुलदीप सिंह ने सरपंचों को समझाकर सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जिम में खड़ी गांव डराना के सरपंच रॉकी की कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि सरपंच फायरिंग से पहले गाड़ी से उतरकर जिम के अंदर घुस चुके थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि गांव डराना का सरपंच रॉकी अपने साथी हरिओम के साथ हसनपुर में जिम करने के लिए अपनी कार से गए तो ब्लैक कलर की क्रेटा कार सवार दो बदमाशों ने सरपंच का पीछा किया, जब सरपंच जिम पर पहुंचे और वह कार से उतरकर जिम के अंदर घुस गए तो नकाबपोश बदमाशों ने कार पर अलग-अलग हथियारों से फायरिंग कर कार के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए। सरपंच रॉकी ने पुलिस को दी शिकायत में हरबीर व भूपराम, कुलदीप फौजी, दिनेश, अमरसिंह प्रदीप व हरेंद्र सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed