फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Martyrdom of martyred farmers will not go waste: Deepender Hooda

शहीद किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी : दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom of martyred farmers will not go waste: Deepender Hooda
पलवल में किसानों के धरने को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : Palwal
होडल/पलवल। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को अटोंहा मोड़ स्थित केजीपी-केएमपी इंटरचेंज पर चल रहे किसान आंदोलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह से कृषि कानूनों को लागू करने पर जोर दे रही है, उससे साबित हो गया है कि वह किसानों का हित नहीं, बल्कि अपने मित्रों अडानी-अंबानी का हित देख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डेरा डाले हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी बात को सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

किसान के आंदोलन के दौरान दो सौ से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। किसानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएंगी। कांग्रेस सरकार आने पर शहीद किसानों के परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएंगी। उन्होंने कहा क िएक तरफ किसान कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहा है और दूसरी तरफ भाजपा नेता व प्रधानमंत्री चुनावी सभाओं को संबोधित करने में लगे हैं। अब वह दिन आ गया है, जब सरकार को किसानों का शोषण करने की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

आज देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं । आज भाजपा सरकार में कच्चे तेल के दाम की कीमत काफी कम है। उसके बावजूद सरकार 81 प्रतिशत कीमत टैक्स के रूप जनता से वसूल रही है। पूर्व विधायक के निवास पर दीपेंद्र हुड्डा का कांग्रेस नेता देवेश कुमार, राजेंद्र नंबरदार, उदय सिंह सौरोत, हरिश्चंद्र गर्ग, राजगोपाल, डॉ. सुरेशचंद्र, सुनील मित्तल, मेजर सिंह, पृथ्वी सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed