{"_id":"6592fe82e76a01bff8047379","slug":"lost-consciousness-during-new-year-celebrations-challan-issued-to-47-case-registered-against-more-than-20-palwal-news-c-26-1-gnd1001-18819-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नए साल के जश्न में खोया होश, 47 के काटे चालान, 20 से ज्यादा पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नए साल के जश्न में खोया होश, 47 के काटे चालान, 20 से ज्यादा पर केस दर्ज
विज्ञापन
- रात भर नाकों पर जांच करती रही पुलिस, गश्त के दौरान बहस भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नए साल के जश्न में कुछ लोग शराब के नशे में होश खो बैठे। पहले से मुस्तैद पुलिस ने ऐसे बीस से ज्यादा के खिलाफ हुड़दंग करने और शांति भंग करने का केस दर्ज किया है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान भी किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने नए साल को लेकर शहर में नाकेबंदी और सुरक्षा के लिहाज के पुलिस बल की तैनाती की थी। 31 दिसंबर की रात कुछ शरारती किस्म के लोगों ने रंग में भंग डालने की कोशिश की। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्त रवैया अपनाना पड़ा। पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने वाले व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान 47 चालान काटे। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
पुलिस ने मुख्यतः शराब पीकर वाहन चलाने वाले, वाहनों पर अवैध तरीके से लाल, नीली, पीली बीकन लाइट लगवाने वाले तथा दुपहिया वाहनों पर तीन या अधिक सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 चालकों के चालान काटे। अवैध तरीके से बीकन लाइट का इस्तेमाल करने वाले 10, ट्रिपल राइडिंग के दो चालान किए।
विज्ञापन
31 दिसंबर की रात नए साल के स्वागत के लिए बहुत से स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। यहां काफी संख्या में भीड़ एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस की तरफ से यातायात को व्यवस्थित करने और सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए पुलिस तैनात की गई थी।
-
नए साल पर गुलाब के फूल देकर लोगों को किया जागरूक
पुलिस ने नए साल पर अनोखी पहल के साथ लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। बाटा चौक पर सुबह ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुभाष के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। नियमों का पालन नहीं करने वालों को भी पुलिस ने गांधीगिरी से समझाया। बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों को भी यातायात पुलिस ने गुलाब का फूल दिया और समझाया कि आप, अपने और परिवार के जीवन को खतरे में ना डालें। यातायात के नियमों का पालन करें।
शराब पीकर हंगामा करने वालों ने थाने में मनाया नया साल
नए साल के जश्न में शराब पीकर आपा खो देने वालों को भी पुलिस ने सबक सिखाया। अलग-अलग थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और हवालात की हवा खिलाई। सुबह जब नशा उतरा तो लोग पुलिस से माफी मांगते नजर आए। कुछ के परिजनों को थाने में बुलाकर हंगामा करने वालों की करतूत बताई। पुलिस आयुक्त राकेश आर्य का कहना है कि शांति भंग करने वालों और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि अपने इलाके के शरारती तत्वों, नशा बेचने वालों व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।