{"_id":"5db9d8348ebc3e93c95f39ef","slug":"loot-by-businessman-at-gun-point-palwal-news-noi4701468179","type":"story","status":"publish","title_hn":"खल व्यापारी से बंदूक की नोक पर बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खल व्यापारी से बंदूक की नोक पर बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन
व्यापारी से बंदूक दिखाकर बदमाशों ने की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। थाना मुंडकटी क्षेत्र में बाइक सवार लूट गिरोह पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बदमाश राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों के साथ हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। राजमार्ग पर हो रहीं इस प्रकार की वारदात से वाहन चालकों में दहशत व्याप्त है। 24 अक्तूबर को बदमाशों ने मुंडकटी पुलिस थाने के निकट ही बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश पीड़ित से हजारों की नकदी, दो मोबाइल, एक लैपटाप व अन्य आवश्यक दस्तावेज लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत मुंडकटी पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। होडल निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर को वह अपने पुत्र सुमित के साथ बाइक पर सवार होकर होडल लौट रहा था। जब वह मुंडकटी थाने के निकट पहुंचा तो अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया और मारपीट कर उसकी बाइक,दो मोबाइल,एक लैपटाप व दस हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
--