फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   LG expresses concern over assault on Army officer and his family

Palwal News: सेना के अधिकारी और उनके परिवार से हुई मारपीट पर एलजी ने जताई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
LG expresses concern over assault on Army officer and his family
दोषियों की पहचान कर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
वसंत एन्क्लेव में भारतीय सेना के एक सेवारत अधिकारी और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपराज्यपाल ने जानकारी दी कि उन्होंने स्वयं पीड़ित अधिकारी ब्रिगेडियर पीएस अरोड़ा से फोन पर बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली और उनके और उनके परिवार के कुशलक्षेम के बारे में पूछा। हमले में ब्रिगेडियर की पत्नी और उनका 23 वर्षीय बेटा भी शामिल था, जो आईआईटी दिल्ली का स्नातक है।

एलजी संधू ने बताया कि उन्होंने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस के आयुक्त और संबंधित डीसीपी से भी बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटना की गहन और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल और उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को यह भी निर्देशित किया है कि पीड़ित अधिकारी और उनके परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed