{"_id":"668ad65bb9a23d53970ae246","slug":"kidnapped-young-man-cut-off-fingers-of-both-hands-and-threw-him-on-the-road-palwal-news-c-24-1-snoi1004-107252-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अपहरण कर युवक को दोनों हाथ की अंगुलियां काटकर सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अपहरण कर युवक को दोनों हाथ की अंगुलियां काटकर सड़क पर फेंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर में बीडीपीओ कार्यालय के बाहर 21 जून की सुबह एक युवक पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी रूपेश का कुछ युवकों ने बुलंदशहर के पास अपहरण कर लिया और उसकी आखों पर पट्टी बांधकर दोनों हाथों की अंगुलियां काट दीं। बाद में आरोपी युवक घायल रूपेश को हसनपुर चौक के निकट दुकान के बाहर फेंककर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रैफर कर दिया, लेकिन बाद में वहां से उसे दिल्ली के लिए रैफर कर दिया।
घायल रूपेश ने होडल निवासी नीटू उर्फ भोला सहित तीन दर्जन से अधिक युवकों पर कुल्हाड़ी से हाथ काटे जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। खबर लिखे जाने तक मामले की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। बता दें कि 21 जून को हसनपुर चौक के निकट फायरिंग हुई थी। इसके बाद नीटू उर्फ भोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने साथी नरवीर उर्फ भोला, हेमू उर्फ हेमबाबू व रामबाबू के साथ जिम करने के बाद हसनपुर चौक के निकट एक दुकान पर जूस पी रहे थे। इसी दौरान गाड़ी व बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने नरवीर पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। बताया गया कि हमलावरों ने छह महीने पहले भी उसके साथ झगडा किया था। इसी रंजिश में वारदात की गई। वारदात के दौरान आरोपियों ने स्कार्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होडल निवासी रूपेश उक्त वारदात में फरार चल रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में घायल रूपेश ने आरोप लगाया है कि नीटू उर्फ भोला ने अपने तीन दर्जन साथियों के साथ उसे बुलंदशहर के सैदपुरा गांव से उठाया था। बाद में आरोपियों ने उसकी आखों पर पट्टी बांधकर कुल्हाड़ी से उसके दोनों हाथों की अंगुलियों को काट दिया। घटना के बाद आरोपी उसे होडल के हसनपुर चौक के निकट दुकान के बाहर डालकर फरार हो गए।
डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि फायरिंग के मामले में रूपेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। शनिवार की देर रात किसी ने उसके हाथ की अगुंलियों को काटकर हसनपुर चौक के निकट फेंक दिया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अभी घायल युवक द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज दर्ज किया जाएगा।