{"_id":"6a5a757606b14ca55f0cb324","slug":"keys-to-houses-handed-over-to-13-beneficiaries-under-the-pm-awas-yojana-palwal-news-c-24-1-pal1008-126079-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पीएम आवास योजना के तहत 13 लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पीएम आवास योजना के तहत 13 लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जिसका जिला स्तरीय कार्यक्रम नेता सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 13 पात्र लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से अपने नए घरों की देखभाल करने तथा सरकार द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है।
इन्हें मिलीं चाबियां : इस अवसर पर जिन लाभार्थियों को घर की चाबियां प्रदान की गईं, उनमें रफीकन, अलीजान, हलीमा, निजामुद्दीन, मोहम्मद इकबाल, तैयब्ब हुसैन, जरजिस इलाही, इरफान, अब्दुल माजिद, शकीर, फरमीना, भारती तथा देवेंदरी शामिल रहे। लाभार्थियों के चेहरों पर नए घर की खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने केंद्र-प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पक्के घर का सपना अब साकार हो गया है।