{"_id":"6a7a1e62725ecce5a9041f94","slug":"kaushaloday-orientation-program-organized-at-svsu-palwal-news-c-24-1-pal1008-126888-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एसवीएसयू में ओरियंटेशन प्रोग्राम कौशलोदय आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एसवीएसयू में ओरियंटेशन प्रोग्राम कौशलोदय आयोजित
विज्ञापन
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) में स्किल फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम कौशलोदय आयोजित किया गया। कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि नेतृत्व क्षमता के बिना प्रबंधन अधूरा है। विश्वविद्यालय हर विद्यार्थी में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही पढ़ाई के साथ खेलों पर ध्यान देने और वैश्विक कॅरिअर के लिए विदेशी भाषा सीखने की सलाह दी।
स्टडीनेक्स के सह संस्थापक डॉ. प्रणव खरबंदा ने कहा कि डिग्री अवसरों का दरवाजा खोलती है, लेकिन सफलता के लिए कौशल जरूरी है। बीवाईएलडी ग्रुप के चेयरमैन योगेश सूद ने विद्यार्थियों को प्रभावी संचार, नेटवर्किंग और स्मार्ट गोल की जानकारी दी। डीन प्रो. ज्योति राणा ने कहा कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा और रचनात्मकता को क्षमता में बदलकर उन्हें सफलता की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद