फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Kapil Saurot wins the post of President of Hodal Bar Association

Palwal News: होडल बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर कपिल सौरोत जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kapil Saurot wins the post of President of Hodal Bar Association
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता कपिल सौरोत ने अपने प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता महेश सौरोत को 20 मतों से पराजित कर प्रधान पद पर विजय हासिल की। उन्होंने कुल 144 मत प्राप्त किए वहीं महेश सौरोत को 124 वोट मिले। सचिव पद पर अधिवक्ता लेखन ने 157 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंदी अधिवक्ता जीतराम को पराजित कर जीत हासिल की। अधिवक्ता सौरभ को उपप्रधान, पुष्पेंद्र बैनीवाल को कोषाध्यक्ष तथा अमित चौहान को पहले ही सर्व सम्मति से संयुक्त सचिव चुन लिया गया था। बार एसोसिएशन होडल में कुल 283 सदस्य हैं, जिनमें से 268 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस अवसर पर अधिवक्ता देवीसिंह चुनाव अधिकारी, अधिवक्ता बंशीलाल सौरोत उप चुनाव अधिकारी तथा अधिवक्ता लाखाराम सौरोत पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त प्रधान का फूल मालाओं से स्वागत किया। कपिल सौरोत ने कहा कि बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी ने निभाएंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता पवन सोरोत, बंशीलाल सौरोत, सुरेश कुमार, योगेश कुमार, देवीराम तिवारी, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed