फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   JJP former district secretary dies due to electric shock

Palwal News: बिजली का करंट लगने से जजपा पूर्व जिला सचिव की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
JJP former district secretary dies due to electric shock
गांव उमरा में रात्रि बिजली के तार पर फॉल्ट से हुआ हादसा
विज्ञापन


नगीना। गांव उमरा में देर रात बिजली का करंट लगने से जननायक जनता पार्टी के पूर्व जिला सचिव हामिद हुसैन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। शनिवार सुबह 10 बजे युवक को उमरा के कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस घटना पर नगीना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने आपसी सहमति बनाई और पोस्टमार्टम नहीं कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में एक ही बिजली का ट्रांसफार्मर है, जिसपर अधिक लोड होने के कारण फॉल्ट होता रहता है। उसे ठीक करने के लिए लोग खुद वहां तार लगाते हैं, इसी दौरान यह घटना हुई। जननायक जनता पार्टी के कार्यवाही जिला प्रधान हाजी जान मोहम्मद ठेकेदार ने बताया कि ग्राम उमरा के रहने वाले हामिद हुसैन पार्टी में पूर्व जिला सचिव के पद पर थे। वो बहुत अच्छे इंसान थे। ऐसे होनहार युवक का अचानक दुनिया से चले जाना दुखदाई है। अल्लाह उन्हें जन्नत फिरदौस अता करे। मौके पर पूर्व सरपंच अनवर, पूर्व सरपंच ईसब खान, पूर्व जिला पार्षद हारुन, पूर्व सरपंच हारून, हाजी ईसा समेत जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारी और नूंह जजपा जिलाध्यक्ष मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed