फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jewelery worth Rs 2.70 lakh, electric transformer and bike stolen

Palwal News: 2.70 लाख के जेवरात, बिजली का ट्रांसफार्मर व बाइक चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 2.70 lakh, electric transformer and bike stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में चोरी की वारदातें निरंतर जारी हैं। अब चोरों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान से 2.70 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए हैं। इसके अलावा बिजली के ट्रांसफार्मर से सवा लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया व तीसरे मामले में निजी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। कृष्णा कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अक्तूबर की रात वह मकान का ताला लगाकर गांव चांदहट गए थे। उनके किरायेदार भी घर पर नहीं थे। शनिवार 12 अक्तूबर को वापस लौटे तो मकान के बाहर का ताला टूटी हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अंदर के भी ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने मकान से करीब 2.70 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

दूसरे मामले में बिजली निगम के चांदहट एसडीओ ने शिकायत में बताया कि गांव सुजवाड़ी के पास लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से चोरों ने तांबा व अन्य सामान चोरी कर लिया, जिससे निगम को 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तीसरे मामले में गांव घोड़ी निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने भतीजे विकास से मिलने के लिए बस स्टैंड स्थित गुरुनानक अस्पताल गए थे। उन्होंने बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। बाहर आए तो बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed