फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jewelery worth lakhs, cash and bike stolen from house

Palwal News: मकान से लाखों के जेवरात, नकदी और बाइक चुराई

Mon, 26 Jun 2023 11:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 26 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs, cash and bike stolen from house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में चोरी की वारदात निरंतर जारी है। अब गांव असावटी में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार गांव असावटी निवासी गिरिराज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह असावटी की रोशन कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। उसका बेटा मनीष परचून की दुकान करता है, बहू गर्मियों की छुट्टी में अपने मायके गई है। दिन के समय उसका बेटा दुकान पर रहता है। 22 जून की रात को मनीष दुकान से घर पहुंचा तो मकान के तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। उसने अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी हुई थी। अलमारी से तीन सोने की चेन, अंगूठी, पाजेब व 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

इसके अलावा मथुरा निवासी विनोद सिंह ने कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बाइक अलावलपुर चौक स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed