फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jaya Sharma named Best Athlete.

Palwal News: जया शर्मा बनीं बेस्ट एथलीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jaya Sharma named Best Athlete.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय, सालाहेड़ी के खेल परिसर में मंगलवार को दसवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़ ने खेल ध्वजारोहण कर किया। समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 गुरुग्राम की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीतिका ने की।

प्रतियोगिता में करीब 160 छात्राओं ने 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली बीए प्रथम वर्ष की जया शर्मा को बेस्ट एथलीट चुना गया। उन्होंने 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरेंद्र बजाड़ ने कहा कि खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और खेल भावना है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। समापन पर डॉ. नीलम दहिया ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन आपसी सम्मान और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed