फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   jal abhishek on shiv ji temple by muslim youth

Palwal News: शिव मंदिर जाकर मुस्लिम समाज के युवाओं ने किया जलाभिषेक

Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
jal abhishek on shiv ji temple by muslim youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद जहां अब भी तनाव की स्थिति है। वहीं, हरियाणा कर्मचारी कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तंंवर ने मुस्लिम समाज के कुछ युवाओं को साथ लेकर फिरोजपुर झिरका स्थित भगवान शिव के झीरी वाले मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया। राकेश तंवर की इस शांति, सद्भाव और भाईचारे की अपील पर मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया।
बता दें कि नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान 31 जुलाई को हिंसा होने के बाद मेवात व आसपास के क्षेत्रों में अब भी तनाव है। जिसे लेकर हिंदू संगठन लगातार पंंचायतें कर रहे हैं तथा फिर से 28 अगस्त को ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है। पुलिस व प्रशासन इस घोषणा के बाद सतर्क है। हालांकि हिंदू संगठनों की फिर से यात्रा निकालने की घोषणा से जहां 52 पाल ने पल्ला झाड़ लिया है। वहीं, किसान संगठनों ने भी पल्ला झाड़ लिया है। किसान संगठन व पाल पंंच आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रयास में जुटे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश राकेश तंवर ने भी हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने के लिए पहल शुरू की हुई है। वे लगातार मुस्लिम बहुल गांवों में जाकर शांति-सदभाव की संदेश दे रहे हैं। युनूस अहमद ने कहा कि राकेश तंवर की तरह दोनों समाज के लोगों को आगे आकर भाईचारा स्थापित करने में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

राकेश तंवर ने मुस्लिम समाज के युवाओं के साथ नूंह-नल्हड़ शिव मंदिर व फिरोजपुुर झिरका के झीरी वाले शिव मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी पत्नी रेणु तंवर व बेट तथा मुस्लिम समाज के यासिर यूनुस अहमद, इमरान, हाजी मजद, डॉ. जाहिद, जाकिर व अन्य लोग भी थे। सभी ने मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया तथा प्रसाद वितरण किया। बाद में नूंह के मुस्लिम बहुल गांंवों में जाकर हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कायम रखने के लिए शांति-सदभावना पंंचायत बुलाने का निर्णय लिया। वहीं गौशाला में हाजी अजमुद्दीन, शाकिर, जुवैद, इरशाद, नासिर, अहसान, इरशाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed