फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Intestinal vein cut during stone operation, case registered after eight months

Palwal News: पथरी के ऑपरेशन के दौरान काटी आंतों की नस, आठ माह बाद मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Intestinal vein cut during stone operation, case registered after eight months
- निजी अस्पताल के संचालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- बिस्तर से नहीं उठ पाती पीड़ित महिला, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के जरिये कराया था ऑपरेशन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर के एक निजी अस्पताल में पित की थैली में पथरी का ऑपरेशन करने के दौरान महिला की नस काट दी। महिला को प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के जरिये अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला की हालत खराब होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया, जहां उसकी जान बच पाई। मामले की शिकायत जिला नागरिक अस्पताल में की गई। अस्पताल की जांच रिपोर्ट के बाद कैंप थाना पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआई गुलाब सिंह के अनुसार जिला नूंह के गांव आकेड़ा निवासी आसाराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि पत्नी किशन प्यारी को पेट में दर्द हुआ। जांच कराने पर पित की थैली में पथरी बताई। बीती 14 मई को पत्नी को किठवाडी चौक के समीप स्थित तुला अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के आधार पर अस्पताल में किशन प्यारी का ऑपरेशन कराया गया। ऑपरेशन के दौरान पेट में आंतो की नस काट दी गई और हालत बिगड़ने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में दोबारा 17 मई को दाखिल करवाया और हालत ज्यादा खराब होने पर 18 मई को दिल्ली जीबी पंत अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों में बताया कि ऑपरेशन गलत हुआ है। लापरवाही से आंतो की नस काट दी गई हैं। ऑपरेशन के बाद से ही पत्नी चारपाई से नहीं उठ पाई है। उसने मामले की शिकायत जिला सिविल सर्जन कार्यालय में की। अस्पताल की मेडिकल जांच रिर्पोट में भी लापरवाही सामने आई। पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed