फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Interstate smuggler arrested with large cache of weapons, 10 pistols, five pistols recovered

Palwal News: हथियारों के बड़े जखीरे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्तौल, पांच कट्टे बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Interstate smuggler arrested with large cache of weapons, 10 pistols, five pistols recovered
महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बॉर्डर से लाता था हथियार, नूंह और प्रदेश के अन्य जिलों में करता था सप्लाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। मुंबई एक्सप्रेसवे से गुजर रही एक कार से अवैध हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। सीआईए ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में दस पिस्तौल, पांच कट्टे एवं 10 राउंड शामिल हैं। इसके अलावा दो खाली मैगजीन भी बरामद हुई है। आरोपी सभी अवैध हथियारों को महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बॉर्डर से लाता था और नूंह और प्रदेश के अन्य जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा ने बताया कि 20 मई रात को सीआईए पलवल के हेड कांस्टेबल अजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त के लिए लोक निर्माण विश्राम गृह मंडकौला पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि इख्लास निवासी मंडयाकी थाना बिछौर, जिला नूंह अवैध हथियारों की तस्करी का काम करता है। वह अवैध हथियारों सहित टेम्परेरी नंबर की कार में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे होते हुए मंडकौला स्थित इंटरचेंज की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज के निकट नाकाबंदी की। इस दौरान सूचना के अनुसार काली रंग की ब्रेजा कार आई। पुलिस टीम ने उसे रोका और ड्राइवर इख्लास उर्फ ईका से पूछताच की गई। साथ ही कार की तलाशी ली गई, जिसमें गाड़ी की डिग्गी में रखे प्लास्टिक से मिली पोलीथीन के अंदर दस पिस्तौल, पांच कट्टे एवं 10 राउंड 315 बोर के मिले। इसके अलावा दो खाली मैगजीन भी बरामद हुईं। अवैध हथियारों के संबंध में आरोपी कोई लाइसेंस अथवा परमिट आदि पेश नहीं कर सका।पुलिस ने बरामद अवैध हथियार तथा कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना हथीन में केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस बीच हथीन थाना पुलिस ने भी मुंबई एक्सप्रेसवे के नौरंगाबाद पुल के पास से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है । आरोपी की पहचान महिपाल निवासी मंडकौला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमराह करने के लिए प्लास्टिक के कट्टे पर लिखा हरी मटर : ब्रेजा कार में जिस प्लास्टिक के कट्टे में से अवैध हथियार मिले हैं उस पर अंग्रेजी में हरी मटर लिखा था। इसके अलावा एक काले रंग की पोलोथीन भी मिली जिस पर अंग्रेजी में मिस्टर शूज लिखा हुआ मिला। आरोपियों ने यह सब गुमराह करने के लिए लिखा हुआ था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो।
-------------
शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी इख्लास ने बताया कि सभी अवैध हथियारों को महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बॉर्डर से लाया गया है। वह इन हथियारों को डिमांड पर जिला नूंह और प्रदेश के अन्य जिलों एवं राजस्थान में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को चेक किया गया तो पता चला आरोपी इख्लास के खिलाफ इससे पहले अवैध हथियार तस्करी तथा मारपीट के दो मामले और भी दर्ज हैं। -मनोज वर्मा, डीएसपी
------------------------------------------------------------

अवैध हथियार की जड़ों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
डीएसपी ने बताया कि आरोपी से बरामद अवैध हथियार के स्रोत एवं इसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर तस्कर गिरोह का पता किया जाएगा। इस मामले में अन्य जो भी शामिल होगा उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि संबंधित टीम के जवानों का उत्साह वर्धन के लिए नकद इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

--------------------------------------------------------
पहले भी पकड़े गए हैं अवैध हथियार के जखीरे


अवैध हथियारों के मामले में पलवल जिला संवेदनशील रहा है। जिला पुलिस ने कई बार विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर हथियारों के बड़े जखीरे पकड़े हैं। पुलिस ने 10 जुलाई, 2022 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 35 पिस्टल एवं छह कट्टे बरामद किए गए थे। इसके साथ 11 मैगजीन भी बरामद की गई थीं। आरोपी दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से ट्रक से आए थे। आरोपियों को होडल के डबचिक पर्यटन स्थल के निकट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 25 नवंबर, 2022 को 11 कट्टे, एक बंदूक एवं एक कारतूस बरामद किया था।
---------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed