फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   International Yoga Day will be celebrated in a grand manner

Palwal News: भव्य तरीके से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day will be celebrated in a grand manner
नूंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिलास्तर पर 21 जून को पुलिस लाइन में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षकों व प्रतिभागियों के लिए एक जून से प्रशिक्षण शिविर शुरू किए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभाग अपनी तैयारियां पहले ही पूरी कर लें। अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में आयोजित योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयत्नों से ही पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 1 से 3 जून तक उन प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो प्रतिभागियों को तैयार करेंगे। इसके लिए उन्होंने शिक्षा व खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूलों के नियुक्त पीटीआई व डीपीई का प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में डीएसपी हरेंद्र सिंह, डिप्टी सीईओ जिला परिषद राकेश मोर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर सिंह, आईटीआई प्रिसिंपल सुधीर कुमार, डीआईओ उमेश, एएफएसओ रोहित कुमार, आयुष विभाग से डॉ. मनोज, डॉ. शशांक समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed