फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Inspection of commercial buildings and judicial complexes

Palwal News: अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए व्यावसायिक भवनों व न्यायिक परिसरों का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Inspection of commercial buildings and judicial complexes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर गठित समिति ने शुक्रवार को व्यावसायिक भवनों और न्यायिक परिसरों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उपमंडल अधिकारी तावडू जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कोचिंग सेंटरों, अस्पतालों, नर्सिंग होम तथा न्यायिक न्यायालय परिसरों में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान भवनों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तार से जांच की गई। जहां कहीं भी सुरक्षा प्रबंधों में सुधार की आवश्यकता पाई गई, वहां संबंधित संचालकों और अधिकारियों को आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी व्यावसायिक एवं सार्वजनिक संस्थानों के लिए अग्नि सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने संस्थानों के संचालकों से अपील की कि वे अपने परिसर में अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील रखें, कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दें तथा अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का गंभीरता से पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed