फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   inogration of development work for water pipe line

25 लाख रुपये में पानी निकासी के लिए बिछेगी पाइप लाइन-

Sat, 01 Jun 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
inogration of development work for water pipe line
पलवल के वार्ड 17 में पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ करते हुए - फोटो : Palwal
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने शनिवार को पलवल की कृष्णा कॉलोनी के वार्ड नंबर-17 में पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने के विकास कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर-17 में पाइप लाइन बिछाकर पानी की निकासी के कार्य को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में पिछले साढ़े चार सालों में पलवल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए गए हैं जिनमें पीने के पानी, सड़के, हाईवे, पलवल का ऐलिवेटेड पुल, रेलवे ओवर ब्रिज, अंडर पास, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय जैसे अनेक विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक ईमानदार सरकार देने का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने विश्वपटल पर देश की प्रतिष्ठा व मान सम्मान को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने पलवल जिला में विकास कार्य करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर बिना किसी भेदभाव के चहुमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में पलवल का स्वरूप बदला हुआ दिखाई देगा। जिला पलवल में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, जिन्हें पूर्ण करवाने में धनराशि की कोई कमी आढे नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर किशन महाशय, जगदीश तेवतिया, तेजराम थानेदार, पितांबर, नंबरदार राजपाल, गिरधारी, प्रेम, परशुराम, हरिओम शर्मा, मदनलाल, जगदीश बैसला, राजेश, धर्मवीर पांचाल, अरविंद मंगला मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed