फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Indiscriminate mining in Mohdamka; water accumulating in fields; crops getting damaged.

Palwal News: मोहदमका में अंधाधुंध खनन, खेतों में पानी जमा, खराब हो रहीं फसलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate mining in Mohdamka; water accumulating in fields; crops getting damaged.
किसानों ने जलनिकासी और पंपसेट लगाने की मांग उठाई, बोले-ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


बहीन। गांव मोहदमका में अंधाधुंध मिट्टी खनन और खेतों से बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश के बाद ही खेतों में पानी जमा हो जाता है। इससे खरीफ की फसल खराब होने के साथ रबी की फसल की समय पर बिजाई भी प्रभावित होती है। किसानों का आरोप है कि समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।


ग्रामीणों के अनुसार गांव में चार-पांच ईंट भट्ठे हैं। कुछ किसानों ने पहले अपने खेतों से मिट्टी भट्ठों के लिए उठवा दी, जिससे उनके खेत गहरे हो गए। इसके बाद आसपास के ऊंचाई वाले खेतों से बारिश का पानी और मिट्टी बहकर इन गहरे खेतों में जमा होने लगी। स्थिति ऐसी हो गई कि जलभराव से सेम जैसी समस्या पैदा होने लगी। इसके चलते आसपास के किसानों को भी खेतों की मिट्टी खुदवाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन




आने वाले समय में समस्या और गंभीर हो सकती है। अभी गांव के कुछ हिस्सों में ही खेती प्रभावित हुई है, लेकिन जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका दायरा बढ़ेगा।
- रफीक, ग्रामीण

ऊंचाई वाले खेतों में अभी फसल खड़ी है, लेकिन जलनिकासी नहीं होने के कारण वह भी खराब हो रही है। किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।
- खुर्शीद, ग्रामीण

खेतों के लिए बनी माइनर की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। यदि सफाई कर दी जाए तो किसान ट्रैक्टर पंप लगाकर खेतों से पानी निकाल सकते हैं।
- राशिद, ग्रामीण

कोंडल के खेतों में सेम की समस्या दूर करने के लिए सरकार ने मोटर पंपसेट लगाए हैं। इसी तरह गांव में भी पंपसेट लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।
- नब्बू, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed