फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Indian variety of plants planted using Japanese Miyawaki technology in SVSU

Palwal News: एसवीएसयू में जापानी तकनीक मियावाकी से लगाए भारतीय नस्ल के पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Indian variety of plants planted using Japanese Miyawaki technology in SVSU
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा हो गया है। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने अपने हाथों से पौधे लगाकर यह अभियान पूरा किया। यह पौधरोपण जापान की मियावाकी तकनीक से किया गया है। इसके माध्यम से सघन वन लगाए जाते हैं। सभी फलदार और छायादार पौधे भारतीय किस्मों के लगाए गए हैं।
बीएमडब्ल्यू फाउंडेशन ने विश्वविद्यालय परिसर की करीब आठ एकड़ में गिव मी ट्री संगठन के माध्यम से 11 हजार पौधे लगाए हैं। इनमें शीशम, नीम, बड़, पीपल, नींबू, किन्नू, संतरा, आंवला, अमरूद, शहतूत, आम और चकोतरा सहित कई अन्य किस्में शामिल हैं। इससे आसपास के क्षेत्र को शुद्ध प्राणवायु मिलेगी। साथ ही आने वाले समय में यह पौधे फल भी देंगे। प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि आसपास के गांवों के किसानों को भी जापानी तकनीक मियावाकी के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि किसान भी अधिक से अधिक पौधरोपण कर सकें। इससे पूरे परिवेश को लाभ होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, डॉ. हरीश कुमार, कुलपति के ओएसडी संजीव तायल, विधि अधिकारी केशव शर्मा, डॉ. तेजेंद्र सिंह सहित कई अन्य अधिकारी भी पौधरोपण अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed