फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   India is fast emerging as a power in the world: Gurjar

विश्व में तेजी से एक शक्ति के रूप में उभर रहा है भारत : गुर्जर

Wed, 14 Jun 2023 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
India is fast emerging as a power in the world: Gurjar
14पीएएलपी6- छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर।
विज्ञापन

जिला नेहरू युवा उत्सव समारोह में कराई गईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिता में प्रीति, भारती, टीना व मोंटी की टीम रही अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत पूरे विश्व में तेजी से एक शक्ति के रूप में उभर रहा है। देश की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं और बाकी के बचे 25 सालों में अमृतकाल के दौरान देश के लिए एक नया रोडमैप तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य देश के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका एजेंसी के सर्वे के अनुसार 76 प्रतिशत वोटों के साथ दुनिया के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं। जब हर देशवासी के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत हो जाएगी तो उस समय भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। गुर्जर बुधवार को गोस्वामी गणेशदत्त सनातन धर्म महाविद्यालय में आयोजित जिला नेहरू युवा उत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
गुर्जर ने दीप प्रज्ज्वलित कर युवा उत्सव का शुभारंभ किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र पलवल के सहयोग से प्रधानमंत्री द्वारा दिए अमृत काल के पंच प्रण की 2047 के भारत की संकल्पना थीम पर आधारित युवा उत्सव कार्यक्रम में पंच प्रण पर आधरित भाषण, काव्य लेखन, चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी, सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, कृषि विज्ञान केंद्र व स्टार्ट-अप इन्क्यूबेशन सेंटर अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी सांझा की गई। अतिथियों, आगंतुकों और प्रतिभागियों ने अवलोकन कर उत्पादों की खरीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक द्वारा की गई। प्रियंका मलिक ने कहा कि जिला युवा उत्सव 2023 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 150 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रीति, काव्य लेखन में भारती रावत, चित्रकला में टीना, फोटोग्राफी में संभव गोयल एवं सामूहिक नृत्य में मोंटी की टीम प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पिछले 70 सालों में जितनी आईआईटी बनी थी, उससे ज्यादा नौ सालों में आईआईटी, आईआईएम, एम्स बनकर तैयार हो गए हैं। नौ वर्षों में 74 नए एयरपोर्ट, 15 एम्स, 15 हजार आईटीआई, 350 मेडिकल कॉलेज, 300 यूनिवर्सिटी बनाई गई हैं। पहले पांच शहरों में मेट्रो थी, लेकिन अब 23 शहरों में मेट्रो चल चुकी है और पिछले 9 वर्षों में 50 हजार किलोमीटर लंबा हाईवे बनाया जा चुका है, जबकि आगामी एक वर्ष में 25 हजार किलोमीटर लंबे हाईवे बनकर तैयार हो जाएंगे। समारोह में महाविद्यालय पलवल के अध्यक्ष महेंद्र कालरा एवं प्राचार्य प्रतिभा सिंगला, केशब गौर, डा. मनोज कुमार मंगला, बंसीधर मखीजा, प्रवीण कुमार वर्मा, एस.पी. मित्तल, रूचि शर्मा, विजयपाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed