फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Indecent behaviour with a female doctor in the district hospital, case filed against the clerk

Palwal News: जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से अभद्रता, क्लर्क पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Indecent behaviour with a female doctor in the district hospital, case filed against the clerk
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में तैनात एक महिला मेडिकल अधिकारी ने अस्पताल के क्लर्क पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि क्लर्क अशोक काफी समय से उनके साथ गलत व्यवहार कर रहा था, समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो पीड़िता ने 4 जून को अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी थी। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत के बाद क्लर्क का रवैया और भी उग्र हो गया। पीड़िता ने बताया कि अशोक ने न सिर्फ उन्हें कार्यालय में धमकाया, बल्कि उनके माता-पिता और भाई के साथ भी दुर्व्यवहार किया। थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि आरोपी क्लर्क के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। महिला डॉक्टर ने कहा कि इस तरह का व्यवहार कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी महिला कर्मचारी के साथ इस तरह की घटना न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed