{"_id":"5ff5f4558ebc3e2e750b1bb1","slug":"increased-security-in-view-of-farmers-tractor-rally-palwal-news-noi5582678132","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
पलवल। किसानों द्वारा बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधीश नरेश नरवाल ने विभिन्न थाना क्षेत्रानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। इस दौरान सभी उप मंडलाधीश अपने-अपने क्षेत्र में ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
जिलाधीश के आदेशानुसार जिला सचिवालय पलवल क्षेत्र में रामफल कटारिया, पुलिस स्टेशन सिटी एवं कैंप पलवल व रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लिए पलवल के तहसीलदार रोहताश, पुलिस स्टेशन सदर क्षेत्र के लिए पलवल के नायब तहसीलदार अशोक कुमार, पुलिस स्टेशन गदपुरी व रेलवे स्टेशन असावटी क्षेत्र के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता संजय, पुलिस स्टेशन मुंडकटी क्षेत्र के लिए उपनिदेशक कृषि डॉ. महाबीर सिंह, पुलिस स्टेशन होडल ग्रामीण क्षेत्र के लिए उपमंडल अभियंता सिंचाई विभाग होडल लखन सिंह, पुलिस स्टेशन होडल शहरी क्षेत्र व रेलवे स्टेशन होडल क्षेत्र के लिए होडल के नायब तहसीलदार गौरव रोजरा, पुलिस स्टेशन हसनपुर के लिए हसनपुर के नायब तहसीलदार मोहम्मद इब्राहिम, पुलिस स्टेशन हथीन के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अमित कुमार, पुलिस स्टेशन उटावड़ क्षेत्र के लिए हथीन के नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह, पुलिस स्टेशन बहीन क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार गुलाब सिंह व पुलिस स्टेशन चांदहट क्षेत्र के लिए बडौली की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
केएमपी-केजीपी पर रहेंगे स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट
केएमपी एक्सप्रेसवे के लिए सदर पलवल के उप पुलिस अधीक्षक विजयपाल के साथ पलवल के एसडीएम कंवर सिंह व केजीपी एक्सप्रेसवे के लिए शहर के उप पुलिस अधीक्षक यशपाल के साथ जिला परिषद पलवल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित गुलिया को स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।