{"_id":"610ad5158ebc3eaa086c1f28","slug":"in-the-investigation-of-451-people-6-patients-were-found-of-tb-palwal-news-noi5975533107","type":"story","status":"publish","title_hn":"451 लोगों की जांच में 6 मरीज टीबी के मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
451 लोगों की जांच में 6 मरीज टीबी के मिले
विज्ञापन
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा टीबी मरीजों की पहचान के लिए सर्वे भी कराया जा रहा है। इसके तहत आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक कर रही है। 12 से 27 जुलाई तक चलाए गए अभियान में कुल 451 लोगों की जांच की गई, जिनमें से छह मरीज टीबी के मिले। विभाग द्वारा टीबी मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह की धनराशि दी जाती है। वहीं, टीबी मरीजों की जानकारी देने वालों को भी 500 रुपये दिए जाते हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि जिले में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। संभावित मरीजों का टेस्ट करवाया जा रहा है। संक्रमित पाए जाने पर पूरा उपचार निशुल्क करवाने के साथ 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन के रूप में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी होना, बलगम में खून आना और वजन घटना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में जांच कराए, जोकि निशुल्क है। संक्रमित पाए जाने पर मरीज का छह माह तक उपचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि टीबी से पीड़ित मरीज पूरा इलाज कराएं। बीच में इलाज बंद करने से हालात बिगड़ सकते हैं तथा मरीज को काफी नुकसान पहुंच सकता है। डॉ. रेखा ने बताया कि बीते माह हुए सर्व में 451 संभावित लोगों के टेस्ट कराए गए, जिनमें से छह मरीज संक्रमित पाए गए।,इनका नियमित इलाज किया जा रहा है।