{"_id":"681fa0abaf2010a8f10cfe67","slug":"in-laws-attack-family-four-including-women-injured-palwal-news-c-24-1-gr11004-114387-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ससुराल पक्ष ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, महिलाओं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ससुराल पक्ष ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, महिलाओं समेत चार घायल
विज्ञापन
50 हजार रुपये व सोने के जेवर लूटे, एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के कैलाश नगर में पांच मई की रात एक महिला के ससुरालवालों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड-डंडों से लैस करीब एक दर्जन लोग जबरन घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर जाते-जाते 50 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर भी लूट ले गए। पुलिस ने पीड़ित बिमला देवी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता बिमला देवी कैलाश नगर, पलवल की निवासी हैं। उनके बेटे विक्रम की शादी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के अलीया का नंगला गांव निवासी सुनील की बेटी सलोनी से हुई है। शिकायत में बिमला देवी ने बताया कि सलोनी अक्सर मायके वालों को लेकर परिवार को जान से मारने की धमकियां देती रहती थी। पांच मई की रात करीब 11 बजे जब परिवार सो रहा था, तभी सलोनी, पिता सुनील, मां ऊषा, भाई हिमांशु और दीपांशु, बहन दीक्षा और राशि समेत 3-4 अन्य लोग रॉड और डंडों के साथ घर में घुसे और हमला कर दिया।
सबसे पहले हमला बेटे संजय पर किया गया। इसके बाद अर्जुन, पत्नी मीनू और बिमला देवी पर बुरी तरह वार किया गया। सलोनी, दीक्षा और राशि ने मीनू को डंडों से मारा, जिससे उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। बिमला देवी को भी रॉड से मारा गया, जिससे उनका सिर फट गया। हमले के बाद आरोपी अलमारी में रखे 50,000 रुपये नकद, चार सोने की अंगूठियां और दो मंगलसूत्र भी लूटकर ले गए। पड़ोसी रवि और अनिल के आने पर हमलावर मौके से भाग गए। घायल बिमला, संजय, अर्जुन और मीनू को सरकारी अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में बिमला और संजय को फरीदाबाद रेफर कर दिया गया।