फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   IG reached Palwal to investigate drugs worth Rs 70 lakh, gave instructions for immediate disposal

Palwal News: 70 लाख के नशीले पदार्थों की जांच करने पलवल पहुंचे आईजी, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
IG reached Palwal to investigate drugs worth Rs 70 lakh, gave instructions for immediate disposal
महिला थाने में बरामद मादक पदार्थों का किया निरीक्षण, रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्था देख जताया संतोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत दक्षिण रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार ने सोमवार को पलवल महिला थाने में रखे गए बरामद मादक पदार्थों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब 70 लाख रुपये कीमत के 15 लंबित मामलों में जब्त 23 किलो नशीले पदार्थों की जांच की गई।


आईजी अशोक कुमार ने सभी मदों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों का निस्तारण जल्द से जल्द नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि इनका दुरुपयोग न हो सके। बरामद पदार्थों में डोडा पोस्त, हेरोइन, स्मैक और गांजा शामिल हैं। आईजी ने खुद इलैक्ट्रॉनिक कांटे से वजन जांच कर सुनिश्चित किया कि सभी मद ठीक तरह से सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला की मौजूदगी में जिला पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed