फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If the electricity amendment bill is passed, then the movement

बिजली अमेंडमेंट बिल पारित हुआ तो करेंगे आंदोलन

Wed, 17 Feb 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
If the electricity amendment bill is passed, then the movement
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की एक बैठक बुधवार को विश्रामगृह में आयोजित की गई। जिसमें बिजली अमेंडमेंट बिल 2021 को पारित करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहीं 26 फरवरी को डीसी कार्यालय पर आयोजित सामूहिक धरने को सफल बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि केंद्र सरकार बिजली संशोधन बिल 2021 को बजट सत्र में पारित कर बिजली वितरण प्रणाली को निजी घरानों को सौंपना चाहती है। अगर यह बिल पास हुआ तो बिजली किसानों व गरीब उपभोक्ताओं की पहुंच से बाहर हो जाएगी। प्राइवेट कंपनियां जनता की गाढ़ी कमाई पर मामूली शुल्क देकर भारी मुनाफा कमाएंगे। इस दौरान ठेका प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पुरानी पेंशन, डीए व एलटीसी बहाल करने, ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी को रद्द करने, डाटा एंट्री ऑपरेटर के वेतनमान में बढ़ोतरी करने व सभी प्रकार के अवकाश देने आदि की मांग उठाई गई। इस दौरान आंदोलन में मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार के कृषि कानूनों को रद्द न करने की निंदा की गई। इस मौके पर सर्कल सचिव राजेश शर्मा, जितेंद्र तेवतिया, सरजीत सिंह, राजकुमार डागर, वेदपाल तेवतिया, नरेंद्र सौरोत, दीपक शर्मा, दीना बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed